यूक्रेन और अमेरिका दुर्लभ खनिजों के उत्खनन सहित व्यापक आर्थिक समझौते पर सहमत हो गए हैं। इससे यूक्रेन को अमरीकी सैन्य मदद मिलना जारी रह सकता है। समझौते के बारे में ट्रंप प्रशासन ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की किसी बड़े समझौते पर हस्ताक्षर के लिए शुक्रवार को अमेरिका पहुंचेंगे।
रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की चर्चा के बीच, अमेरिका और यूक्रेन के खनिज समझौते को अंतिम रूप दिया
