रूस और युक्रेन संघर्ष से द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद यूरोप में बडा शरणार्थी संकट उत्‍पन्‍न

रूस और युक्रेन संघर्ष से द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद यूरोप में बडा शरणार्थी संकट उत्‍पन्‍न

संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी एजेन्‍सी ने कहा है कि रूस और युक्रेन संघर्ष से द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद यूरोप में बडा शरणार्थी संकट उत्‍पन्‍न हो गया है। एजेन्‍सी ने कहा है कि पोलैंड, रोमानिया, मॉलदोवा, हंगरी, स्‍लोवाकिया तथा रूस जैसे देशों में जाने वाले लोगों की संख्‍या हाल के समय में अभूतपूर्व हुई है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी एजेन्‍सी ने कल बताया कि 38 लाख 70 हजार लोगों ने पलायन किया है। पोलैंड में एजेन्‍सी के वरिष्‍ठ आपात समन्‍वयक एलेक्‍स मंट ने बताया कि जब तक राजनीतिक समाधान नहीं निकलता तब तक शरणार्थियों की संख्‍या घटने की उम्‍मीद नहीं है।

अन्‍तर्राष्‍ट्रीय पलायन संगठन के अनुमान के अनुसार संघर्ष के कारण 65 लाख से अधिक लोगों ने युक्रेन में अपना घर छोडा है लेकिन देश में ही विस्‍थापित हैं। संगठन ने बताया कि अन्‍य एक करोड 20 लाख लोग ऐसे स्‍थानों पर फंसे हुए हैं जहां भीषण लडाई चल रही है या वे निकलना नहीं चाहते।

Related posts

Leave a Comment