रिकॉर्ड निर्यात और जीएसटी संग्रह भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार को दर्शाते हैं: पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रिकॉर्ड निर्यात और जीएसटी संग्रह से भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का पता चलता है। पीयूष गोयल ने कहा कि देश का कुल निर्यात 675 अरब डॉलर के अबतक के उच्च स्तर पर है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने एक लाख 68 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह हुआ।

पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में इंडियन मर्चेंट्स चैंबर इंडिया कॉलिंग कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि निर्यात के रुझान से पता चलता है कि देश धीरे-धीरे एक उच्च स्तरीय औऱ उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

Related posts

Leave a Comment