राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी। 26 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार दिये जाएंगे और 8 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
तीरंदाजी में ओजस प्रवीण देवता ने और अदिति गोपीचन्द स्वामी, पैरा तीरंदाजी के लिए शीतल देवी, एथलीट श्रीशंकर एम और पारूल चौधरी बॉक्सर मोहम्मद हुसामुद्दीन, शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली, क्रिकेटर मोहम्मद शामी, दृष्टिबाधित क्रिकेटर इल्लुई अजय कुमार रेड्डी, पहलवान सुनील कुमार और अंतिम पंघाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कुश्ती कोच ललित कुमार, शतरंज कोच आर. बी. रमेश, पैरा एथलीट कोच महावीर प्रसाद सैनी, हॉकी कोच शिवेन्द्र सिंह और मलखम कोच गणेश प्रभाकर देवरूकर को नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
