राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा स्वीकार किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों के मंत्रालय के उनके मौजूदा विभाग के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा विभाग के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है।राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति राज्य मंत्री और डॉ. भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है।

Related posts

Leave a Comment