राजस्‍थान के महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में भारत और जापान के सेनाएं धर्म गार्जियन सैन्‍य अभ्‍यास में भाग ले रही हैं

राजस्‍थान के महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में भारत और जापान के सेनाएं धर्म गार्जियन सैन्‍य अभ्‍यास में भाग ले रही हैं

राजस्‍थान के महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में भारत और जापान के सेनाएं धर्म गार्जियन सैन्‍य अभ्‍यास में भाग ले रही हैं। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में दोनो देशों के बीच संयुक्‍त प्रशिक्षण के प्रयासों को रेखांकित किया।

अभ्‍यास का पांचवा संस्‍करण भारत और जापान की सेना के बीच 25 फरवरी को शुरू हुआ था। इसका समापन नौ मार्च को होगा। यह सैन्‍य अभ्‍यास बारी-बारी से हर वर्ष भारत और जापान में होता है।

संयुक्‍त अभ्‍यास से भारत और जापान के बीच सैन्‍य सहयोग में वृद्धि होगी। प्रशिक्षण का उद्देश्‍य आंतकरोधी और आपदा राहत में दोनो देशों की सेनाओं की क्षमता मजबूत करना है।

Related posts

Leave a Comment