राजस्थान में, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने चित्तौड़गढ़ जिले के डुंगला के चकटिया गांव में एक घर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी और कई वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों और एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। नीमच स्थित नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने तस्कर के घर से 30 किलो 470 ग्राम अफीम, 7 क्विंटल 95 किलो डोडा चूरा, चार किलो साइकोट्रोपिक टेबलेट, 20 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया