राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश रुक-रुककर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 107 दशमलव तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते तामपान में भी पिछले 24 घंटे के दौरान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 31 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।