रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त और समावेशी व्यवस्था तय करने का भारत का आह्वान दोहराया है। वे आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन-आसियान के रक्षामंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने क्षेत्र में सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में भारत की राय प्रस्तुत की। श्री सिंह ने देशों की संप्रभुता और भौगोलिक एकता का सम्मान करने तथा अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए बातचीत के जरिए सभी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में आवागमन और उसके ऊपर विमानों की आवाजाही की स्वतंत्रता को लेकर भारत के समर्थन को दोहराया। आसियान के रक्षा मंत्रियों की इस बैठक में आसियान के 10 सदस्य देश और 8 साझेदार देश भाग ले रहे हैं। साझेदार देशों में भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमरीका शामिल हैं। आसियान के रक्षामंत्रियों की 15वीं बैठक की मेजबानी बुर्नेई कर रहा है जो इस वर्ष के लिए संगठन का अध्यक्ष भी है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...