यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंच गया है। आज शाम यह विमान विद्यार्थियों को लेकर मुंबई आएगा। यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर सडक मार्ग से पहुंचे भारतीयों को दूतावास के अधिकारियों ने बुखारेस्ट पहुंचाया। यूक्रेन में फंसे अन्य भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया की और उडानें बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट जाएंगी। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र नागरिक विमानों के लिए 24 फरवरी से बंद है। यूक्रेन में फंसे लगभग 20 हजार भारतीयों में अधिकतर विद्यार्थी हैं। यूक्रेन की वायुसीमा बंद होने से पहले 22 फरवरी को राजधानी कीव से 240 लोगों को स्वदेश लाया गया था।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...