यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह खेरसन क्षेत्र के निवासियों के निर्वासन की योजना बना रहा है

यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह खेरसन क्षेत्र के निवासियों के निर्वासन की योजना बना रहा है

यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह खेरसन क्षेत्र के निवासियों के निर्वासन की योजना बना रहा है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के लिए मार्शल लॉ बनाया। रूस ने यह भी कहा है कि वह इस क्षेत्र को खाली करा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सैकेट्ररी ओलेक्सी दनीलोव ने कहा है कि क्षेत्र में रूस के मार्शल लॉ के अन्तर्गत यूक्रेन से बडी संख्या में लोगों के निर्वासन की तैयारी चल रही है ताकि रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में जातीय संरचना को बदला जा सके। रूस के प्राधिकारियों ने कहा है कि फरवरी में यूक्रेन के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से लगभग पचास लाख यूक्रेन निवासियों का रूस में पुनर्वास किया गया है।

Related posts

Leave a Comment