भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के वर्धा, अकोला, चन्द्रपुर और यवतमाल जिलों में कल और परसों के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया है, जो भीषण गर्मी का संकेत देता है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर-पूर्वी भारत और मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी है।
नॉर्थ वेस्ट इंडिया और सेंट्रल इंडिया में लगभग सभी राज्यों में टेम्प्रेचर पांच से सात डिग्री सेल्सियस नॉर्मल से ज्यादा है और कुछ-कुछ इलाकों में हीटवेव और सिवियर हीटवेव प्रिवेल कर रहा है। ये सभी राज्य हैं-पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिसा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और जो ईस्ट सेंट्रल इंडिया है जैसे ओडिसा, झारखंड, बिहार और बंगाल का पश्चिम भाग। वहां 30 तारीख तक हीटवेव होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद वहां थंडरस्ट्रॉम होने का और बे ऑफ बंगाल से विंड्स आने के प्रभाव में टेम्प्रेचर डिक्रीज होगा और हीटवेव कंडीशन एबेट होने का संभावना है। सिमलरली 2 तारीख से नॉर्थ ईस्ट इंडिया में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स आने का संभावना है। उसके प्रभाव में 2 तारीख के बाद हीटवेव एबेट होने का पूर्वानुमान है।