देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों और सिक्किम में कल तक लगातार वर्षा का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कल से 29 मार्च तक गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कल तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल में हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों और सिक्किम में बारिश का अनुमान व्यक्त किया