राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर मेघ गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक बारिश बीकानेर के पूगल में नौ सेंटीमीटर दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी राजस्थान के बारां के किशनगंज में छह सेंटीमीटर, बारां में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद के रेलमगरा में पांच सेंटीमीटर, बारां के अंता में पांच सेंटीमीटर, जयपुर के चौमूं में चार सेंटीमीटर, कोटा के पिपलदा में चार सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर एक से तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक कल सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक जैसलमेर में 47 मिलीमीटर, कोटा में 13.4 मिलीमीटर, डबोक में 11 मिलीमीटर, हनुमानगढ़ के संगरिया 11 मिलीमीटर, बूंदी में सात मिलीमीटर, सिरोही में 4.5 मिलीमीटर, बीकानेर में चार मिलीमीटर, अजमेर में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटें के दौरान झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, बाड़मेर जालौर, जिलों में तीव्र मेघ गर्जन/वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।