मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस महीने की 17 और 18 तारीख के आसपास बंगाल की खाडी में चक्रवात की नई आशंका को देखते हुए ओडिसा में अधिक वर्षा होने का अनुमान है।
बे ऑफ बंगाल से जो एक लो प्रेसर सिस्टम डेवलप हुआ था दो दिन पहले, वो साउथ ओ़़डिशा, नॉर्थ आंध्र प्रदेश होते हुए आज सुबह साउथ छत्तीसगढ़ और एडज्वानिंग एरिया जो विदर्भ और ईस्ट मध्य प्रदेश के ऊपर केन्द्रभूत है ये डिप्रेशन। और ये नॉर्थ-वेस्ट टुवार्ड ईस्ट एम.पी. की तरफ बढ़ रहा है। इसकी प्रभाव में सेंट्रल इंडिया में मॉनसून में तेज है और रेन फॉल भी जारी है। हमारा एक अनुमान है कि अगले दो दिन में गुजरात, मध्य प्रदेश, नॉर्दर्न पार्ट्स ऑफ महाराष्ट्र में सभी जगह पर बारिश होने के साथ-साथ कुछ इलाका में हैवी-टू-हैवी रेनफॉल हो सकता है। और ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और एमपी, वेस्ट बंगाल में एक-दो जगह पर हैवी रेनफॉल भी हो सकता है।
राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि वे संकट की स्थिति से निपटने को तैयार रहें।
शनिवार और रविवार समेत पिछले 33 घंटों के दौरान, राज्य के अधिकतर भाग में भारी बारिश हुआ है जबकि कई जिलों में औसतन 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, वहीं ढेंकनाल जिले में सर्वाधिक 167 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान कहती है कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास केंद्रित है और अगले 12 घंटे के दौरान कमजोर होने की उम्मीद है। फिर भी इसके प्रभाव से समुद्र अशांत रहने की संभावना के मद्देनजर अगले 12 घंटे तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। हालांकि बारिश से लगभग राज्य कल से राहत की सांस लेने की उम्मीद भी है।