पंजाब में कई दिनों से हो रही बारिश और तूफान से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के माझा और दोआबा के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। चंडीगढ के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन ने बताया कि आज पंजाब के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
इस बार जो बारिश है, वो काफी ज्यादा है जुलाई के महीने में काफी ज्यादा बारिश हुई। पंजाब के कई इलाकों में जो रिकॉर्ड भी ब्रेक हुए और उसके बाद अभी जो लास्ट 24 आवर्स इसमें भी वेस्टर्न डिसटर्बन्स की वजह से कल बारिश हुई और आज भी कुछेक इलाकों में बारिश होने की प्रोबेबिलिटी है। पिछले 24 घंटों में आज भी ये वेस्टर्न डिसटर्बन्स की वजह से है और लेकिन जो आने वाले दिन होंगे इसमें जो मॉनसून है वो विक फेज़ में रहेगा।