मेघालय सरकार मेघालय-असम सीमा के मुकरोह में हुई हिंसा के बाद अब राज्‍य के संवेदनशील इलाकों में सीमा चौकियां स्‍थापित करेगी

मेघालय सरकार मेघालय-असम सीमा के मुकरोह में हुई हिंसा के बाद अब राज्‍य के संवेदनशील इलाकों में सीमा चौकियां स्‍थापित करेगी

मेघालय सरकार मेघालय-असम सीमा के मुकरोह में हुई हिंसा के बाद अब राज्‍य के संवेदनशील इलाकों में सीमा चौकियां स्‍थापित करेगी। मुकरोह में 22 नवंबर को हुई हिंसा में छह लोग मारे गए थे। मुकरोह घटना को लेकर मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कल शिलंग में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की।

मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य में दोबारा ऐसी घटनाएं न होने देने और स्थिति तेजी से सामान्‍य बनाए जाने के लिए सभी दलों से मिलकर काम करने की अपील की।

इस बीच, मेघालय में तीन विधायकों ने विधानसभा की सदस्‍यता से त्यागपत्र दे दिया है। इनमें से दो सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी-एनपीपी से और एक विपक्षी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से हैं। इन सभी नेताओं के अगले महीने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

कल गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी दिपुल आर मराक और कई वरिष्ठ अधिवक्ता शिलंग में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Related posts

Leave a Comment