मेघालय में कल नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज

मेघालय में कल नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में कल नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार 7 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 8 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 10 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। राज्य के सभी 12 जिलों में 27 फरवरी को 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा।

पिछले विधानसभा चुनाव में 21 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी और तृणमूल कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं था। बाद में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित कई विधायकों ने अपनी वफादारियां बदल ली और इस बार के चुनाव में तृमणूल कांग्रेस सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी है। सत्ताधारी मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस का नेतृत्व मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा की नेशनलिस्ट पीपल्स पार्टी ने किया और इस गठबंधन में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट, हील स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और बीजेपी शामिल थी, लेकिन इस बार के चुनाव में सभी पार्टियां अलग-अलग चुनावी मैदान में उतर रही हैं। लिहाजा इस बार लगभग अधिकांश सीटों पर चौतरफा मुकाबला होगा।

Related posts

Leave a Comment