केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि महाराष्ट्र में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक उपाय किये जायेंगे। वे आज पुणे में सड़क सुरक्षा पर एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पंवार उपस्थित थे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दुर्घटनाओं और उसके कारणों की भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों का कहना था कि केवल मानवीय गलतियों के कारण ही नहीं, बल्कि वाहनों में तकनीकी और सड़क निर्माण में खराबियों के कारण भी दुर्घटनाएं होती हैं। नितिन गडकरी ने सुझाव दिया कि वाहन विनिर्माण उद्योग और सड़क निर्माण में कार्यरत विशेषज्ञों के सहयोग से इस समस्या का व्यापक समाधान ढूंढा जाना चाहिए।
Related posts
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई...
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया...
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल मीडिया...