मशहूर गायक केके का कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान निधन

मशहूर गायक केके का कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान निधन

के.के. के नाम से लोकप्रिय पार्श्‍व गायक कृष्‍णकुमार कुन्‍नत का निधन हो गया है। वे 53 वर्ष के थे। कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक गिरने के बाद के.के. को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्‍ली में जन्‍मे के.के. ने हिन्‍दी, तमिल, तेलगू, कन्‍नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, असमी और गुजराती भाषाओं में कई गीत गाए।

उपराष्‍ट्रपति एम. वैकेंया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कृष्‍ण कुमार कुन्नन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

Related posts

Leave a Comment