मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है…आज मुझे देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली 5 वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंड़ी दिखाने का अवसर मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। आप सिर्फ बीजेपी ही नहीं, आप सब सिर्फ दल ही नहीं, देश के संकल्पों के सिद्धी के भी मजबूत सिपाही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देश हित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज मैं एक साथ बूथ पर काम करने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। शायद किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में ग्रास रूट लेवल पर व्यवस्थित तरीके से इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा जितना बड़ा आज यहां हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता उनमें से नहीं हैं जो AC वाले कमरों में बैठकर पार्टियां चलाते हैं और फतवे निकालते रहते हैं। हम तो गांव-गांव जाकर हर मौसम, हर परिस्थिति में जनता के बीच जाकर खुद को खपाने वाले लोग हैं।