मणिपुर हिंसा मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के विरोध के बाद दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। सदन की कार्यवाही जब शुरू हुई तो कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, जदयू, और अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गए और मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य की मांग करने लगे। अध्यक्ष ओम बिरला ने विरोध कर रहे सदस्यों से सदन की मर्यादा कायम रखने को कहा, लेकिन सदस्यों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। विपक्षी सदस्य काले वस्त्र पहन रखे थे। हंगामे के बीच अध्यक्ष ने प्रश्नकाल चलाने की निरर्थक कोशिश की। बाद में उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...