भारत गौरव ट्रेन श्रृंखला के तहत अम्बेडकर यात्रा आज बिहार के नालंदा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई

भारत गौरव ट्रेन श्रृंखला के तहत अम्बेडकर यात्रा आज बिहार के नालंदा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई

भारत गौरव ट्रेन श्रृंखला के तहत अम्बेडकर यात्रा आज बिहार के नालंदा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। बिहार के गया में कल महाबोधि मंदिर परिसर में मत्था टेकने के बाद पर्यटक आज सुबह नालंदा पहुंचे। पर्यटन और रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष अंबेडकर यात्रा 14 अप्रैल को डॉ बी आर अम्बेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर शुरू हुई थी। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और डॉ वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटन रेलगाड़ी को रवाना किया था।

नालंदा एक विश्व धरोहर स्थल है, जहां संगठित शिक्षा के लिए वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के प्रमुख पुरातात्विक साक्ष्य हैं। आठ दिन की यात्रा के दौरान पर्यटकों ने डॉ अम्बेडकर के जन्म स्थान महू, नागपुर, वाराणसी और सांची, सारनाथ, गया, राजगीर और नालंदा जैसे पवित्र बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया।

रेल मंत्रालय ने देश और दुनिया के लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से फरवरी 2021 में भारत गौरव रेलगाड़ियों की पहल शुरू की है। भारत गौरव ट्रेन घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और देखो अपना देश के अनुरूप है।

Related posts

Leave a Comment