विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला बुधवार से न्यू यॉर्क के तीन दिन के दौरे पर हैं। वे इस महीने फ्रांस की अध्यक्षता में हो रही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।
विदेश सचिव ने कल संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरश से भेंट की। उन्होंने अंतोनियो गुतेरश को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। हर्षवर्धन श्रृंगला ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को अगस्त में परिषद की अध्यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। इनमें समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा अभियान और आतंकवाद से निपटने की प्राथमिकताएं शामिल हैं। बैठक में अफगानिस्तान और म्यामां सहित क्षेत्रीय स्थितियां, जलवायु परविर्तन, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, सुरक्षा परिषद सुधार और कोविड-19 की वैश्विक स्थिति पर चर्चा हुई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कोविड महामारी से निपटने के प्रयासों में भारत सरकार और लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।