भारत की स्थिति वैश्विक स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत है तथा वह बड़े मुद्दों और विचारों को उठा रहा है: विदेश मंत्री जयशंकर

भारत की स्थिति वैश्विक स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत है तथा वह बड़े मुद्दों और विचारों को उठा रहा है: विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत की स्थिति वैश्विक स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत है और वह बड़े मुद्दों और विचारों को उठा रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व में प्रमुख केंद्र बना हुआ है और जी-20 देशों को पूर्वी और पश्चिमी देशों के बीच अंतर दूर करना है और दक्षिण तथा उत्तर के मतभेदों का हल निकालना है।

हमें अगले महीने में यह देखना होगा कि यह सब विषय जो विकसित विकासशील वाला विषय जो है पश्चिम व पूरब वाला जो युक्रेन वाला विषय जो है कहीं इस सब में कही न कही बीच एक में तो हमें ऐसा कुछ प्रैक्टिल सल्‍यूशन चाहिए और दूसरे में कहीं कुछ ऐसा बीच रास्‍ता ऐसा कुछ निकल आये जिसमें सर्व सम्‍मति बन सके।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह बडी जिम्मेदारी है तथा आज जी-20 सहित विश्‍वभर के देशों को विश्व की समस्याओं के बारे में ध्यान केंद्रित करना होगा। ये पूरा साक्षात्‍कार आज रात सवा नौ बजे एफ एम गोल्ड और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment