भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो ने कल रविवार को गुवाहाटी मास्टर्सः 2023 बैडमिंटन स्पर्धा मे महिला डबल्स का खिताब जीता। बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 स्पर्धा में दूसरी वरीयता प्राप्त अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी ने अपना दूसरा ख़िताब ताईपेई की सुंग शुओ यून और यू शियन हू को 21-13, 21-19 से हराकर जीता था। गुवाहाटी मास्टर्स 2023 बैडमिंटन स्पर्धा की यह जीत खिलाड़ियों को पेरिस 2024 ओलंपिक्स मे जगह पक्की करने में मददगार होगी।
इस वर्ष की शुरुआत में भारत की बैडमिंटन जोड़ी ने अबु धाबी मास्टर्स सुपर 100 स्पर्धा जीता था। अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टों ने पिछले सप्ताह लखनऊ में सैय्यद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन इस जोड़ी को जापान की रिन इवानागा और की नाकानिशी की जोड़ी ने हरा दिया था।