भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का दूसरा दौर संपन्न हो गया है। भारतीय अधिकारियों के शिष्टमंडल ने लंदन में तकनीकि मुद्दों पर बातचीत की। यह वार्ता हाइब्रिड माध्यम से हुई। कुछ अधिकारी वार्ता के लिए ब्रिटेन गए और कुछ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल हुए। वार्ता के इस दौर में मसौदा समझौते को साझा किया गया और अधिकांश मुद्दों पर बातचीत की गई। वार्ता का तीसरा दौर अगले महीने भारत में होना है।
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते की दूसरी वार्ता संपन्न