भारत और बांग्लादेश ने लॉन्च किया ’50 स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम’

भारत और बांग्लादेश ने लॉन्च किया ’50 स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम’

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पचास स्‍टार्टअप्‍स के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दस स्टार्टअप कंपनियों का पहला समूह 8 से 12 मई तक भारत की पांच दिवसीय सफल यात्रा के बाद ढाका लौट गया है। यह स्‍टार्टअप्‍स कई अलग अलग क्षेत्रों से आते हैं। इनमें ई-कॉमर्स, स्‍वास्‍थ्‍य, परिवहन, लॉजिस्टिक, ऊर्जा, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित स्‍टार्टअप्‍स शामिल हैं।

इस कार्यक्रम के तहत बांग्‍लादेश के पचास स्‍टार्टअप्‍स और भारत के पचास स्‍टार्टअप्‍स एक-दूसरे के देश में यात्राएं करेंगे और साझा सहयोग को विस्तार देंगे। इसके अलावा व्यापारिक संबंधों को बढावा देना, ज्ञान और अनुभव साझा करना तथा युवाओं का उत्साहवर्धन और उद्यम संबंधी सहयोग करना भी इस कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं। इस कार्यक्रम की परिकल्पना प्रधानमंत्री के द्वारा दोनों देशों की हाल के द्विपक्षीय शिखर सम्‍मेलन के दौरान की गई थी।

Related posts

Leave a Comment