भारतीय वाद्य यंत्रों का निर्यात चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से सितंबर महीने की अवधि के दौरान बढ़कर एक अरब बहत्तर करोड़ रुपए हो गया है। वर्ष 2013-14 में इसी अवधि में 49 करोड़ रुपए के वाद्य यंत्रों का निर्यात हुआ था।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वाद्ययंत्रों के निर्यात में यह वृद्धि तीन गुणा से अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाद्य यन्त्रों के निर्यात में वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस उपलब्धि को उत्साहवर्धक बताया है। श्री मोदी ने कहा कि वाद्य यंत्रों के निर्यात के क्षेत्र में और अधिक वृद्धि की संभावना है क्योंकि विश्व में भारतीय संगीत की लोकप्रियता बढ़ रही है।