भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सूद ने सीबीआई के निदेशक का कार्यभार संभाल लिया

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सूद ने आज केंद्रीय जांच ब्यूरो – सीबीआई के निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। 1986 बैच के अधिकारी श्री सूद इससे पहले कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक थे। प्रवीण सूद ने लगभग 37 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की है। उन्होंने कर्नाटक में अपराध और आपराधिक निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काम किया।

प्रवीण सूद को 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 2002 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

Leave a Comment