भारतीय नौसेना की वेस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंगरीयर एडमिरल अजय कोचर के 10 अगस्त को रॉयल सऊदी नौसेना केईस्टर्न फ्लीट के फ्लीट कमांडर रीयर एडमिरल माजिद अल कहतानी से मुलाकात करने के साथ ही भारतीय नौसेना की सऊदी अरब की यात्रा की शुरुआत हुई। यह आयोजन किंग अब्दुल अजीज नेवल बेस में आयोजित किया गया जो सऊदी अरब के पूर्वी बेड़े का मुख्यालय है। एफओसीडब्ल्यूएफ ने किंग फहद नौसेना अकादमी का भी दौरा किया और कमांडेंट रीयर एडमिरल फैसल बिन फहद अल घुफैली से मुलाकात की।
सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ औसाफ सईद ने अल जुबैल में आईएनएस कोच्चि का दौरा किया जहां उन्होंने एफओसीडब्ल्यूएफ और जहाज के कमांडिंग ऑफिसर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
11 अगस्त को भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े के कमांडर ने भारतीय राजदूत के साथ सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सऊद बिन नायेफ अल सऊद से दम्मम में मुलाकात की।
नौसैनिक अभियान के मोर्चे पर प्रथम द्विपक्षीय अभ्यास ‘अल -मोहेद अल – हिंदी’ के लिए तैयार भारतीय नौसेना की टीम ने अल जुबैल, सऊदी अरब में किंग अब्दुल अज़ीज़ नौसेना बेस में एक समन्वय सम्मेलन के लिए रॉयल सऊदी अरब नौसेना के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात की। एक-दूसरे की अभियानगत परिपाटियों की बेहतर समझ के लिए दोनों नौसेनाओं के संबंधित विषयों के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान भी आयोजित किए गए।