भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा से सोनम देवी को टिकट दिया है। गोपालगंज में भाजपा के मौजूदा विधायक के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। मोकामा के राष्ट्रीय जनता दल विधायक अनंत कुमार को इस वर्ष जुलाई में अयोग्य घोषित करने के कारण उपचुनाव हो रहा है।
ओडिसा के धामनगर से पार्टी ने सूर्यवंशी सूरज स्थितिप्रज्ञा को मैदान में उतारा है।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा।