भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सूची में पूर्व सांसद और 1984 के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर का नाम शामिल किए जाने पर कांग्रेस की आलोचना की है। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जिस नेता ने सिख विरोधी दंगों के दौरान अधिकतम घृणा फैलाई उसे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का चुना हुआ सदस्य बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। गौरव भाटिया ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों ने घृणा फैलाई और कानून तोडने में शामिल रहे वे कांग्रेस की रीढ हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि उनकी पार्टी टाइटलर को सूची में शामिल करके क्या संदेश देना चाहती है।जगदीश टाइटलर का नाम अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के 61 चुने हुए और अन्य सदस्यों की सूची में शामिल है जिसे पार्टी ने जारी किया है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...