ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी: आज की ताजा खबर, आज के मुख्य समाचार (15 Nov)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेता मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मना रहा है। मैं देश के सपूत और क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को आदरपूर्वक नमन करता हूं। 15 नवंबर की ये तारीख भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का एक विशेष दिन है। मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि इसे 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का सौभाग्य मिला। भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक थे, इतना ही नहीं है। वो हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया विदेश मामलों के सहायक मंत्री टिम वाट्स MP इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे

ऑस्ट्रेलिया विदेश मामलों के सहायक मंत्री टिम वाट्स MP इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। वह बेंगलुरु टेक समिट में क्रॉस-सेक्टरल ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और दिल्ली में काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग पर तीसरे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा प्रस्ताव- रूस नुकसान का यूक्रेन को दे मुआवजा, भारत वोटिंग से दूर रहा

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सोमवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से हुए नुकसान के लिए प्रत्यावर्तन और उपचार तंत्र के निर्माण के लिए बुलाए गए एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। 94 देशों ने इसके पक्ष में और 14 देशों ने इसके विरोध में मतदान किया। भारत सहित 73 देशों ने भाग नहीं लिया।

Related posts

Leave a Comment