गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने आठ वर्षों में पूर्वोत्तर राज्यों को एक शांतिपूर्ण और विकसित क्षेत्र में बदल दिया है। अमित शाह ने कल मणिपुर और नागालैंड में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि की वजह से न केवल नागालैंड, बल्कि पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में तेजी से विकास हो रहा है।
मोदी जी ने उत्तर पूर्व को जोड़ने का काम किया है क्योंकि रोड बने सभी राजधानियों तक, आठ राजधानियों तक रेलवे पहुंचा रहा है, एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ रही है। मगर यह बहुत छोटी बात है कि ये तो रूपये पैसों से होता है, मोदी जी ने दिल से दिल का रिश्ता जोड़ने का काम किया है।
गृहमंत्री ने कहा कि नागालैंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र पहले उग्रवाद से जूझ रहे थे अब बेहतर संपर्क और विकास के माध्यम से शांति और प्रगति का प्रतीक बन चुके हैं।
