बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज नई दिल्ली में होगी

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज नई दिल्ली में होगी

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण में 89 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहली दिसंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 93 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना भी होगी। लोकसभा-सीआईसीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना आयोग के वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

सम्मेलन की थीम है- आजादी का अमृत महोत्सवः सूचना अधिकार के माध्यम से जन केंद्रित शासन। सम्मेलन में सुशासन, पारदर्शिता, सूचना का अधिकार- आरटीआई और अन्य संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

Related posts

Leave a Comment