बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो किसान ने बाढ़ के कारण बुआई नहीं कर पाये, उन्हें भी राज्य सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे फसल नुकसान के अन्य मामलों का समूचित मूल्यांकन करें और पूरे राज्य में प्रभावित किसानों के लिए समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जिलों में अब तक 69 लाख लोग राज्य में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों की संख्या 16 लाख 60 हजार है। नीतीश कुमार ने कहा कि लगभग आठ लाख प्रभावित परिवारों को चार अरब 77 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई। शेष परिवारों को इस महीने के अंत तक राहत राशि दी जाएगी। राज्य सरकार प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को छह हजार रुपये मुहैया करा रही है।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...