बिहार सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में आज से और छूट दी है। सरकार ने धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल और शिक्षा संस्थानों में सामान्य गतिविधियों की अनुमति दे दी है। राज्य में अधिकांश कोविड प्रतिबंध आज से हटा लिए गये। सभी धार्मिक स्थल खुल गये। धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पर लगी रोक भी हटा ली गयी है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। दुकान, मॉल, दफ्तर और बार अब समान्य रूप से खुलेंगे। इसके आलावा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और दफ्तर को भी पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूलों में परीक्षाएं आयोजित हो सकेंगी। सिनेमाहॉल, क्लब, जिम और स्विमिंगपूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल जायेंगे। इस बीच, राज्य सरकार ने उन राज्यों से आने वाले लोगों का रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया है जहां कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...