बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल के संबोधन के साथ शुरू हो रहा है। सत्र 31 मार्च तक चलेगा और इस दौरान 22 बैठकें होंगी।
राज्यपाल के संबोधन के बाद राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे, उनके पास वित्त विभाग भी है। उसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी और सरकार दो मार्च को उस पर जवाब देगी।
