बिहार में सीवान जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री डिब्बे से से संदिग्ध विस्फोटक बरामद

बिहार में रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने सीवान जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री डिब्बे से कई बैगों से संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया है। राजकीय रेलवे पुलिस को यात्री डिब्बों में नियमित जांच के दौरान संदिग्ध विस्फोटक बैग मिले। पटना से बम निरोधक दस्ते ने सीवान रेलवे जंक्शन पहुंचकर विस्फोटक जब्त किया। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इस बात की जांच करेगा कि बैग में बम था या खतरनाक विस्फोटक पदार्थ।

Related posts

Leave a Comment