बिहार में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य में चल रही ठंडी हवाओं से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण-पश्च्मिी और दक्षिण-मध्य क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के लिए प्रचंड शीतलहर का येलो-अलर्ट जारी किया है।
पटना, दरभंगा, अररिया, पूर्वी चम्पारन, जमुई, वैशाली और समस्तीपुर जिलों में शीत लहर चल रही है। विभाग ने बताया कि अधिक तेज हवाओं और पश्चिमी सर्द हवाओं ने राज्य में गंभीर शीत लहर की स्थिति को बढ़ा दिया है।