बिहार में आज से मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति-बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा आयोजित करता है। इस साल 16 लाख 48 हजार से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षाएं इसी महीने की 24 तारीख को समाप्त होंगी।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि राज्य भर में 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
राज्य में सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए बोर्ड ने पटना में अपना नियंत्रण कक्ष तैयार किया है, जो परीक्षा समाप्त होने तक चालू रहेगा।
किसी भी परीक्षार्थी या निरीक्षक को परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन का उपयोग करना उम्मीदवारों के लिए सख्त वर्जित है।