बांग्लादेश आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए गरीबी और भूख से मुक्त सोनार बांग्लादेश बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बंगबंधु के नेतृत्व में 23 साल के संघर्ष के बाद बांग्लादेश को आजादी मिली। 1971 में आज ही के दिन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने से ठीक पहले बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति एम अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका के बाहरी इलाके सावर में राष्ट्रीय स्मारक पर माल्यार्पण कर मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की।