बर्मिंघम में भारत के साथ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन आज इंग्लैंड ने पहली पारी में 284 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत ने इंग्लैंड से 132 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 106 रन की शतकीय पारी खेली। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे।
बर्मिंघम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 125 रन बनाए