बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम में दबाव का क्षेत्र गहरा गया है

बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम में कल शाम हवा का दबाव काफी अधिक बढ़ गया। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार गहरे दबाव का यह क्षेत्र अब श्रीलंका में त्रिंकोमाली की ओर बढ़ रहा है। विभाग का अनुमान है कि दबाव का यह क्षेत्र उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़कर, उत्‍तरी तमिलनाडु समुद्री सीमा में केन्द्रित हो सकता है। मार्च के महीने में गहरे दबाव वाले क्षेत्र का बनना एक असाधारण घटना है।

Related posts

Leave a Comment