फिच रेटिंग्स ने कहा- भारत अगले कुछ वर्षों तक विश्व की सर्वाधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बनी रहेगी

फिच रेटिंग्स ने कहा- भारत अगले कुछ वर्षों तक विश्व की सर्वाधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बनी रहेगी

रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा है कि भारत अगले कुछ वर्षों में भी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। फिच ने भारत की दीर्घावधि वित्‍तीय- मुद्रा-इश्‍युवर डिफाल्‍ट रेटिंग बीबीबी पर स्थिर रखी है।

फिच में मार्च 2024 में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद में 6 दशमलव 9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले वर्ष मई में फिच ने भारत की वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर साढ़े छह प्रतिशत रहने का अनुमान है। फिच के अनुसार निवेश के आर्थिक वृद्धि के लिए मुख्य निर्धारक बना रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment