प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को बेंगलुरु मेट्रो के पूर्व-पश्चिम गलियारे के दो हिस्सों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री औपचारिक रूप से जिन दो मेट्रो खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे उनमें बैयप्पनहल्ली को कृष्णराजपुरा और केंगेरी को चैल्लाघट्टा से जोड़ने वाले खंड शामिल हैं। औपचारिक उद्घाटन की प्रतीक्षा किए बिना, इस गलियारे पर जनता को आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए इन दो मेट्रो खंडों को 9 अक्टूबर, 2023 से सार्वजनिक सेवा के लिए खोल दिया गया था।