प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 सम्मेलन के अवसर पर म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्तो फर्नाडेज से वार्ता की। दोनों नेताओं ने वाणिज्य और संस्कृति के क्षेत्र में संबंध और बढाने के उपायों पर विचार किया। दो राष्ट्रों की मौजूदा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय बैठक थी। भारत और अर्जेंटीना के बीच संबंधों को 2019 में बढाकर कार्यनीतिक भागीदारी का रूप दिया गया था। दोनों देशों के बीच पिछले वर्षों में बहुआयामी संबंध मजबूत हुए हैं और राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग में वृद्धि हुई है।
अर्जेंटीना में भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारत ने 1943 में राजधानी ब्यूनस आयर्स में व्यापार आयोग की स्थापना की थी जिसे 1949 में दक्षिण अमरीका में भारत के पहले दूतावास के रूप में परिवर्तित किया गया।
2021 में अर्जेंटीना के साथ सबसे बडे व्यापार भागीदारों में भारत का चौथा स्थान था।