प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के नागौर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के नागौर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया

नागौर में आज सुबह एक क्रूजर के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर (नोखा) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान के नागौर में सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्‍यु पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा; “राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। जिन लोगों को इस दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी है, मैं उन सभी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: प्रधानमंत्री मोदी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के नागौर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से 2,00,000 रुपये की अनुग्रह राशि को मंज़ूरी दी है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment