प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पहले अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रिस्तरीय जल सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2047 के लिए देश का जल दृष्टिकोण अमृतकाल के दौरान एक बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तक 25 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में जल राज्यों का विषय है और जल संरक्षण के लिए सभी राज्यों के प्रयासों से देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के लिए जियो सेंसिंग और जियो मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया। अखिल भारतीय राज्य मंत्री सम्मेलन का आयोजन जलशक्ति मंत्रालय ने किया है। इस सम्मेलन का विषय है – वर्ष 2047 के लिए जल दृष्टिकोण।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...